मुजफ्फरनगर । खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के काफिले पर पथराव की पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने निंदा की है।
जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर में शनिवार देर शाम चुनावी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के काफिले पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने भी इस घटना पर कहा है कि युवाओं को इस तरह के बहकावे में नहीं आना चाहिए। तभी उनका एवं राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। युवा ही राष्ट्र के कर्णधार हैं।
अशोक बालियान ने कहा कि चुनाव के समय देखने को मिल रहा है कि जो समुदाय मोदी-योगी के राष्ट्रवाद व् विकास के काम पर बीजेपी को वोट कर रहा है, उस समुदाय के युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन में एक समुदाय की बहुलता बीजेपी को हराने के लिए एक साथ लामबंद है। उन्होंने युवाओं से अपील है कि उन्हें इस तरह की हिंसा से दूर रहना चाहिए। जो लोग या नेता उनको हिंसा के लिए उकसाते है, वे युवाओं के हितैषी नहीं है, क्योकि हिंसा से उनका भविष्य खराब हो सकता है। चुनाव अभियान में किसी भी जाति या समुदाय में अरुचिकर कड़वाहट नहीं होनी चाहिए,क्योकि उसको अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने का अधिकार है। युवाओं पर सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव अधिक हो रहा है, इसलिए इससे भी उनको बचना चाहिए।


