मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर के कबड्डी खिलाडियों को शामली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए किट और बैग देकर सम्मानित किया।
आज पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के मुज़फ्फरनगर स्थित आवास पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी क्षण के दौरान एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन, मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष अशोक बालियान, टीम के कोच राहुल बालियान, और टीम मैनेजर नीरज बालियान सहित पूरी जूनियर बालक टीम मौजूद रही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर के कबड्डी खिलाडियों को शामली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए किट और बैग देकर सम्मानित किया है।
जनपद मुज़फ्फरनगर की टीम ने 7 सितम्बर 2026 को फिरोजाबाद संपन्न हुई उत्तर प्रदेश जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप ‘जोन-A’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


