मुजफ्फरनगर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल मंगलवार को मुजफ्फरनगर आएंगे। वे भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के नामांकन में शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान कल 26 मार्च को 12,30 बजे डीएम कोर्ट नामांकन स्थल पर नामांकन करेंगे। इसमें पाठक भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा आगामी 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध जनमंच के कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर में भाग लेंगे। दोनों के आधिकारिक कार्यक्रम मिल गये हैं।
Author: Taja Report
Views: 20


