Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डॉ भारती बंधु ने कबीर वाणी को अपने स्वर से किया साक्षात

मुज़फ्फ़रनगर . भारत की सांस्कृतिक धरोहर हो संजोने में लगी देशव्यापी संस्था स्पिक मैके ( सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ ) द्वारा शाहपुर स्थित कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में कबीर गायन का कार्यक्रम आयोजित कराया गया. पॉप म्यूजिक के युग में कबीर गायन को सुनना और समझना छात्रों के लिए एक अनूठा अनुभव था . यही स्पिक मैके का उद्देश्य भी है – युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति से परिचित कराना और साक्षात अनुभव भी कराना . “मन लागो मेरो यार फकीरी में” , “प्रेमी ढूँढत मैं फिरू प्रेमी मिले न कोय” , “सबद संभल के बोलिए सबद के हाथ न पाँव” जैसे गीतों ने सभी के मन को मोह लिया . मुख्य कलाकार पद्म श्री डॉ भारती बंधु के साथ श्री इंदु भूषण , श्री भूषण भारती , श्री वाचस्पति भारती ने गायन में साथ निभाया . तबलेपर श्री खोमेश्वर साहू तथा ढोलक पर श्री वी भारती में बखूबी संगत प्रदान की . 

पद्मश्री भारती बंधु ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता स्वामी विद्याधर ज्ञान भारती से प्राप्त की, जो उनके पहले आध्यात्मिक गुरु भी हैं। उसके बाद उन्होंने शास्त्रीय संगीत में नियमित व्यवस्थित प्रशिक्षण लिया जिसे “घरानेदार तालीम” कहा जाता है, जिसमें हारमोनियम बजाना, ग़ज़ल, ठुमरी और दादरा गाना शामिल है, जिसे किराना घराने के उस्ताद आशिक अली खान साहब सारंगी नवाज़ से सीखा। फिर पंद्रह साल तक उस्ताद हाजी ईद अली शाह चिश्ती से महफ़िल-ए-समा के नाम से जाना जाने वाला सूफ़ी संगीत सीखा। भारती बंधु प्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त कबीर गायक हैं, जिन्होंने अपनी विशेष शैली में कबीर गायन गाकर विशेष पहचान अर्जित की है व देश एवं विदेशों के प्रमुख संगीत समारोह में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वर्ष 2013 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

भारती जी मारिशस , जोहांसबर्ग , साउथ अफ्रीका, रूस आदि देशों के अनेक शहरों में अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं। संगीत के क्षेत्र में आपकी विद्वता एवं प्रतिभा के लिए आपको अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।इस लंबी फेहरिस्त में कुछ प्रमुख नाम हैं _

लता मंगेशकर पुरस्कार, लोकमान्य पुरस्कार, महंत बिसाहु दास सृजन शिखर सम्मान ,रफीक ए उर्दू सम्मान ,धरोहा सम्मान,उस्ताद आशिक़ अली खान संगीतरत्न सम्मान, सुर सृजन शिखर सम्मान आदि.

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना पाल , मुख्य कलाकार श्री भारती जी एवं मेनेजर श्री सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया . कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचर्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हर्ष प्रकट किया और स्पिक मैके टीम का भी धन्यवाद दिया . स्पिक मैके के सदस्यों में म्रिदुला मित्तल , निति मित्तल आदि उपस्थित रहे .

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *