मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 08 स्मार्ट मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 1,50,000) को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द किये।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 08 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,50,000/- है।
आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आम-जनता को उनके खोये/गुम हुए 08 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।


