Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डीएम ने पूछा कांवड़ियों का हाल चाल, किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा पावन श्रावण मास मे आयोजित होने वाले शिवभक्तों की इस कांवड यात्रा को दुर्घटनामुक्त व सौहार्दपूर्ण बनाने के निरंतर प्रयासों के क्रम मे जनपद के वहलना‚नरा‚ बेगराजपुर‚मंसूरपुर‚नावला व खतौली कटो का निरीक्षण किया गया। 

भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा समस्त व्यवस्थाओ जैसे – बैरिकेडिग‚ विद्‍युत ‚ कांवड मार्ग पर साफ–सफाई व अन्य समस्त व्यवस्थाओ को परख सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा कावंड मार्ग पर तैनात समस्त कर्मचारियो ⁄ अधिकारियो की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारी ⁄ कर्मचारियो को डयूटी के दौरान पूर्ण रूप से अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर नावला कट पर गंतव्यो की ओर जाते शिवभक्तो से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु आवाहन किया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *