Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डीएम कर रहे थे कांवड मार्ग का निरीक्षण, अचानक पहुंचे मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा रूट निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने सभी व्यवस्थाएं बी जुलाई से पहले दुरुस्त करने के लिए कहा है। 

डीएम ने शहर से उतराखंड बोर्डर तक कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल, एसडीएम परमानंद झा पुरकाजी थाना इंचार्ज सुनील कसाना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी भी रहे मौजूद रहे। डीएम ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के सख्त दिशा निर्देश दिए। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने बताया की 20 जुलाई तक सब कुछ कमप्लीट कर लिया जाएगा। कुछ खामियां दिखी है वो दुरुस्त कर ली जाएंगी। कावड़ियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था पानी सिकंजी व्यवस्था सहित सभी व्यव्यस्था पूरी होंगी। कांवड़ शिविर संचालको से डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने अनुरोध किया है की वो लोग अपने शिविर पर सभी सुरक्षात्मक व्यवस्था करें। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं एम0डी0 पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ईशा दुहन ने आज अधिकारियों संग कांवड यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होने सिसौना, मदीना चौक, अहिल्याबाई चौक, शिवचौक, बझेडी, बरला, छपार, पुरकाजी, भूराहेडी चैकपोस्ट आदि स्थानो पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा श्रावण माह प्रारंभ होने में तीन दिन शेष है। सभी संबंधित विभाग एवं अधिकारी अलर्ट मोड पर आ जाएं। कांवड यात्रा को शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना तथा शिवभक्त कांवडियो को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। निरीक्षण केे दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा से सम्बन्धित रूट पर बेरीकेटिंग, सडको की मरम्मत एवं विद्युत तारो का कार्य, विद्युत पोल पर शीट, ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग आदि महत्वपूर्ण कार्य प्रत्येक दशा में आगामी दो दिनो में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कांवडियो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होने कहा कि कांवड शिविर बाएं ओर स्थापित किये जाये जिससे किसी कांवडियां को रोड पार करने की कठनाई न हो। उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। कावड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश अनिल कुमार द्वारा कावड़ यात्रा से संबंधित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण करते हुए एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने आवश्यक व्यवस्था करने के आदेश दिये। 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *