Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डीआईजी ने चुनाव के लिये की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर । आगामी विधानसभा उप-चुनाव(मीरापुर विधानसभा) को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा चुनाव सेल में पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर चुनाव के लिये की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आगामी विधानसभा उप-चुनाव (मीरापुर विधानसभा) को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत आज दिनांक 16.11.2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अजय साहनी महोदय द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर स्थित चुनाव सेल में गोष्ठी की गयी। गोष्ठी को दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, प्रभारी चुनाव सेल श्री शैलेष तोमर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सर्वप्रथम महोदय को सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम महोदय द्वारा विधानसभा उप-चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आर0पी0ए0, आई0पी0सी0 में की गई कार्यवाही, शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, जब्तीकरण की कार्यवाही, अवैध शराब व शस्त्र निर्माण करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में की गई कार्यवाही, जिला सुरक्षा योजना, पुलिस- व्यवस्थापन, अभिसूचना संकलन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग, निर्वाचन एवं क्रिटिकल/बल्नरेविल बूथों के सम्बन्ध में अपेक्षित कार्यवाही की जानकारी की गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र मे चुनाव के दौरान हुये पुराने विवादो एवं आपसी रंजिशो के बारे में जानकारी कर ऐसे मामलो का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कर लें। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बल द्वारा प्रतिदिन केन्द्रीय शस्त्र पुलिसबल के साथ संवेदनशील स्थानों पर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की जाये तथा अन्तर्राज्यीय व अन्तर्जनपदीय बार्डर पर केन्द्रीय पुलिस बल के साथ चैकिंग की जाये, संवेदनशील केन्द्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगायी जाये। अन्त में उनके द्वारा मतदान दिवस से 72 घण्टे पूर्व के लिये माननीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाये।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *