मुजफ्फरनगर । पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनुपर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनुपर, श्री अजय साहनी महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड पर परेड द्वारा सलामी दी गयी जिसके पश्चात महोदय द्वारा परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया । निरिक्षणोपरान्त परेड द्वारा सलामी मंच के सामने से मार्च करते हुए महोदय को सलामी दी गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा कैस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर व रिकार्ड को चेक किया गया। अन्त में महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षणोपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन सभागर में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के बारे मे जानकारी की गयी तथा उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


