Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डकैती की योजना बनाते पांच शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस की कांधला बुढाना मार्ग पर गैस गोदाम से ग्राम विज्ञाना जाने वाले मार्ग पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर अर्न्तजनपदीय पशुचोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया(पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त घायल)। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा कांधला बुढ़ाना मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश विज्ञाना मार्ग पर खाली पडे प्लाट में ईटो के ढेर के पास डकैती की योजना बना रहे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बुढाना पुलिस टीम मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची तथा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी को देखते ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा अन्य 04 बदमाशों को दौराने काम्बिंग गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* नौशाद पुत्र अल्लाबक्स निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा जनपद मेरठ।(घायल)

*2.* सलमान पुत्र यामीन निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*3.* शहरयाब पुत्र इस्तयाक निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*4.* अख्तर पुत्र असलूप निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*5.* अफसर पुत्र कलवा निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*

▶️ 03 तमंचे मय 02 खोखा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

▶️ 01 पोनिया मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

▶️ 01 चाकू नाजायज।

▶️ 01 पिकअप नम्बर यूपी 15 जीटी 3185।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *