श्रीनगर। ठंड से बचने के लिए लगाए इलेक्ट्रिक ब्लोअर ने पूरे परिवार की जान ले ली।
श्रीनगर के पांडेरेथान इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। श्रीनगर के बाहरी इलाके पांडेरेथान इलाके के शेख मोहल्ले में एक दंपति और उनके तीन बच्चे किराए के मकान में रहते थे। रविवार सुबह से घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। इस घटना पर सीएम उमर अबदुल्ला ने शोक जताया है।
Author: Taja Report
Views: 27

