Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ट्रैफिक पुलिस को एसएसपी ने गर्मी से बचाव के लिए बांटी किट

मुजफ्फरनगर । भीषण गर्मी के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाव से राहत के लिए किट वितरित की गई। 

भीषण गर्मी तथा तेज धूप में लोग झुलस रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान इतनी कड़ी धूप में भी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आज महावीर चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्वच्छ व ठंडे पानी की बोतल, धूप से बचने के लिए कैप व चश्मे आदि सामान वितरित किये गए। साथ ही प्रत्येक डियूटी प्वाइंट पर ठंडे पानी के कैम्पर रखने की व्यवस्था भी की गई। एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि लू ओर तेज गर्मी से बचाव करे तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह ले तेज धूप में निकलने से बचे पानी का सेवन करें। एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ साथ एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार, सीओ सीटी व्योम बिंदल ने भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सामान वितरित किया। सभी पुलिसकर्मियों की पुलिस अधिकारियों ने जमकर तारीफ की। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *