रामपुर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रैक पर खंभा रखकर से ट्रेन पलटाने की साज़िश लोको पायलट की सजगता से विफल हो गई है। रेलवे लाइन पर रखे गए टेलीकॉम के पुराने खंबे को देखते ही देहरादून एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया है। बृहस्पतिवार को रामपुर में उत्तराखंड बॉर्डर से सटे बिलासपुर में कॉलोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना खंबा रखकर देहरादून एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई है।
Author: Taja Report
Views: 14

