भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर टॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों में 4 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली में राजस्थान के झालावाड़ जिले के गांव मोतीपूरा से राजगढ़ जिले के गांव कमालपुर में आए थे। रास्ते में पीपलोदी के पास हादसे का शिकार हो गए।
Author: Taja Report
Post Views: 28

