Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंटरसिटी ट्रेन में यात्री के बैग में नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई

सहारनपुर। 14522 अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियों को देख कर पुलिस भी हैरान रह गई।

उसे आरपीएफ थाने लाकर जांच की गई तो उसके बैग से बंडलों व लिफाफों में 90 लाख नौ हजार 200 रुपये मिले। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार पोपली उर्फ सोमी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नुमाइश कैंप नगर कोतवाली बताया। आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वहीं काफी संख्या में व्यापारी भी थाने पहुंच गए थे। आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि व्यक्ति से मिले रुपये विभिन्न व्यापारियों के हैं। अभी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *