लखनऊ। विगत दिनों हुई कई घटनाएं बता रही हैं कि रेल को लेकर बड़ी साजिश चल रही है। ताजा घटनाक्रम में कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई। सूचना पर पुलिस और जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के लोको पायलट द्वारा सूचना दी गई कि लोहे की कोई ठोस वस्तु के टकराने के बाद इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन रोकी गई। आरपीएफ की अभी तक की जांच में आया है कि गैस सिलेंडर से बांधकर ही विस्फोटक पदार्थ का थैला व पेट्रोल बम एक साथ रखे गए, गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तरीके ढूंढने होंगे वर्ना कभी भी देश विरोधी देसी आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो सकते हैं।
Author: Taja Report
Views: 12

