Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा लाइनमैन करंट से झुलसा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुज़फ्फरनगर । ग्राम कुल्हेड़ी में विद्युत विभाग के कर्मचारी की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा लाइनमैन नफीस करंट आने से बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से उतार कर अस्पताल भिजवाया।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में आश्वासन पर ग्राम कुल्हेडी में बिजली घर पर कई घंटे से चल रहा धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड ने आश्वासन दिया कि करंट से झुलसे हुए नफीस के इलाज का सारा खर्च विद्युत विभाग उठायेगा। नफीस के परिवार को एक नौकरी दी जाएगी। लापरवाह विद्युत कर्मी पर कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र के जर्जर तार जल्द ही बदल दिए जाएंगे और रात्रि छापेमारी भी बंद होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *