मुजफ्फरनगर । थाना नगर कोतवाली के बुढ़ाना मार्ग पर एक स्विफ्ट कार की ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। इस भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई और चंद सेकंड में ही कार आग के गोले में बदल गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कार सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
Author: Taja Report
Post Views: 31


