मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पावटी रोड पर बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आठ अक्तूबर को रसूलपुर रोड पर साइकिल से ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ 01 अभियुक्त द्वारा रास्ते में साइकिल रोककर छेड़खानी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 211/2024 धारा 74/126(2)बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना चरथावल पर गठित पुलिस टीम द्वारा 12 घंटे में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पावटी रोड पर बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अनमोल पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।


