गाजियाबाद। टाटा स्टील के सेल्स हेड विनय त्यागी के हत्यारे अक्की उर्फ दक्ष को आज भोर में गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका, तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दक्ष ढेर हो गया। आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
Author: Taja Report
Views: 20

