Skip to main content

TR NEWS UP-UK

टाउन हॉल बिजली कार्यालय का कैश चेस्ट तोड़ा

मुजफ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र में टाउनहाल स्थित विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के लेखा कक्ष में खिड़की उखाड़कर चोरों ने वहां सरिए से कैश चेस्ट को भी उखाड़ दिया। नकदी नहीं मिलने पर चोर अन्य सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के टाउनहाल स्थित विद्युत कार्यालय के कार्यकारी सहायक राजकुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि 11 मई को वह अपना कार्य पूर्ण कर कमरा बंद कर वहां से चले गए थे। दो दिन बाद वह वापस कार्यालय में पहुंचे तो लेखा कक्ष के कमरा नंबर पांच में अज्ञात युवकों द्वारा पीछे से खिड़की तोड़कर कैश चेस्ट को उखाड़ दिया। कमरा नंबर तीन की अलमारी व मेज की दराज में सरिया लगाकर ताले तोड़े गए और सामान को खुर्दबुर्द किया गया। चोरों ने नकदी नहीं मिलने के कारण कुछ सामान वहीं छोड़ दिया। कार्यालय के मुख्य गेट व कमरा नंबर पांच के गेट का ताला बाहर से लगा हुआ था। इस स्थान पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। उन्होंने भी घटना होने की जानकारी से इनकार कर दिया। कार्यकारी सहायक ने बताया कि कमरा नंबर सात के कैश रूप में पहले भी आग लगाने का प्रयास हो चुका है, जिसको लेकर पहले भी तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *