
मुजफ्फरनगर । झमाझम बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार पर शिवचौक समेत मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही।

श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। हृदयस्थल शिवचौक पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस मौके पर मंदिरों में सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अलर्ट रही। शहर में शिवभक्त मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे और व्रत रखा। बड़ी संख्या में कांवडियों और सुंदर झांकियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


