मुजफ्फरनगर । जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ है। आज भगवान राम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने झूम झूम कर मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म मनाया।
नई मंडी रामलीला भवन में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन आज मनु शतरूपा से लेकर भगवान राम के अवतार के हेतुक और रावण वंश के प्रारब्ध की कथा का सुंदर वर्णन संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने किया। उन्होंने कहा कि साधु वही है जो जीवन की साधना पवित्रता से कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर जगह लेकिन प्रकट वहीं होता है जहां प्रेम होता है। प्रेम तपस्या और समर्पण की अंतिम अवस्था है। दैहिक नहीं दैविक प्रेम ही वास्तविक प्रेम है। इसका लक्ष्य भगवत प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि प्रेम अवस्था का नाम है जब हम भक्ति के प्रति समर्पित हो जाते हैं तो परमात्मा और मनुष्य के बीच सभी आवरण समाप्त हो जाता है और यही भगवद् प्राप्ति है। परमात्मा किताब पढ कर नहीं मिलते वह तो प्रेम की परिणति है। उन्होंने कहा कि पुरुषार्थ करना अच्छा है लेकिन अहंकार जब तक रहेगा तब तक परमतत्व की प्राप्ति संभव नहीं है। परमार्थ भी निष्काम से सिद्ध होता है। प्रेम ना किया जा सकता ना खरीदा जा सकता है।उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का आधार है। राम जी को मानते हैं तो राम जी की मान लें तो जीवन सफल हो जाए। उन्होंने दान के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण को जरूरी बताते हुए कहा कि यह सीखना है तो इजराइल से सीखो। देश का हर युवा सैनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति निष्काम भक्ति का परिणाम है। भगवान का अवतरण धरा पर बढते पाप अनाचार से मुक्ति के लिए होता है। असुरों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने राम लला के रूप में अवतार लिया। देवताओं ने उनके अवतरण पर पुष्प वर्षा कर प्रसन्नता व्यक्त की।मधुर गीतों के बीच भगवान श्री राम लला का प्राकट्य हुआ और सभी श्रद्धालु भये प्रकट कृपाला के स्वरों पर झूमते नर्तन करते नजर आए। पुष्प वर्षा के साथ राम लला का अभिनंदन व अभिषेक किया गया। राम लला के जय घोष से वातावरण गूंज उठा ।पलना झुलाकर राम लला को छूने के लिए होड मच गई। श्री राम के जन्मोत्सव पर कमेटी की ओर से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं को बिस्किट टॉफी खिलौने आदि का वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर कथा का श्रवण करने पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेंदर रानो जी, विनोद संगल, सुनील अग्रवाल क़े क़े डुप्लेक्स, कमेटी के संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, प्रवीण कुमार,एडवोकेट विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


