आगरा । आयकर विभाग की शहर के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां छापेमारी में अब तक 40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की सूचना है। आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एकसाथ कार्रवाई की है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। रात तक नोटों की गिनती जारी रही। अभी तक चालीस करोड़ रुपये की नकदी मिली है। कर्मचारियों के साथ कारोबारियों के छह ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर की तलाशी ली गई। जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ सालों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।
Author: Taja Report
Views: 15

