Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर । जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वरिष्ठ अधिकारी भी संवेदनशील इलाकों में जमे रहे।
शहर में आज एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने नगर कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ खालापार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सिटी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज कोतवाली क्षेत्र में सीआरपीएफ की कंपनी के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है, लोगों को बताया जा रहा है कि अगर कोई भी चुनाव को बाधित करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें और जागरूक मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग करें। चुनाव के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर का पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर ही है कहीं पर भी कोई अगर अफवाह फैलाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जुमे की नमाज को लेकर धर्मगुरुओं से भी वार्ता की जा रही है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *