मुजफ्फरनगर। जी .डी. गोयनका विद्यालय के छात्रों कक्षा १० वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करके अपने विद्यालय, अभिभावक एवं शिक्षकों का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया। 
विद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान श्रेया मुंद्रा ने ९८.४ % प्राप्त किया दूसरे स्थान पर दर्श जैन हैं ९५.६ % अंकों के साथ एवं तीसरे स्थान पर हैं शगुन सेहरावत व् रोहान गोयल ९३% अंकों के साथ । विद्यालय के अन्य सभी होनहार छात्रों ने विषय अनुसार विभिन्न विषयों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री सुलभ गोयल जी ने उत्कृष्ट छात्रों के लिए छात्रवत्ति की घोषणा की जो इस प्रकार है-
९५% एवं इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक शुल्क पर १००% की छूट
९०% से ९४.९९% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक शुल्क पर की ५०% की छूट
८५% से ८९.९९% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक शुल्क पर २५% की छूट
प्रधानाचार्या डॉक्टर ऋचा तिवारी जी ने प्रबंधन समिति के इस प्रस्ताव को सराहा तथा छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि परिश्रम एवं लक्ष्य निर्धारण ही भविष्य की सफलता निश्चित करते हैं


