मुज़फ्फरनगर। जीएसटी चोरी में ऋषि स्वीट्स पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगा है।
वाणिज्य कर जॉइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में ऋषि स्वीट्स पर कल शाम 4 बजे से देर रात 3.00 बजे तक छापेमारी चली। कोई एकाउंट्स बुक्स मौके पर नहीं मिली। ऋषि स्वीट्स में 11.00 लाख की मिठाई, नमकीन, ड्राइफ्रूट्स बिना किसी पेपर का था, जिस पर 2 लाख का जुर्माना जमा हुआ।
इसी प्रकार स्पाइसियो रेस्टोरेंट की जाँच पर 7.00 लाख के माल पर 50,000 हज़ार जमा कराया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 15


