गाजियाबाद। एक व्यापारी का कपड़े उतारते वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यापारी ऑफिस में कई लोगों के सामने अपने कपड़े निकालकर बैठा हुआ है। वीडियो स्टेट जीएसटी विभाग के मोहन नगर चेक पोस्ट कार्यालय का बताया जा रहा है। कपड़े निकालकर बैठे व्यापारी का नाम अतुल जैन बताया गया है। कथित रूप से दो लाख रुपये मांगने पर यह हालात बने।
वीडियो में भड़का हुआ शख्स अपने कपड़े निकालते हुए कह रहा है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे जेल भेज दो। कारोबारी ने दो लाख रुपये की घूस नहीं देने पर जीएसटी विभाग के अफसरों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 9

