Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिले में 3360000 पौधरोपण अभियान का विधिवत शुभारंभ मंत्री कपिल देव ने किया 

मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अन्तर्गत जनपद को आवंटित 3360000 पौधों के रोपण का शुभारम्भ बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र पार्क-1 में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। नोडल अधिकारी अटल कुमार राय (आईएएस), मण्डलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंत्री कपिलदेव ने बरगद व पीपल तथा नीम के त्रिवेणी पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है की एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं और अपने पर्यावरण को शुद्ध बनाएं। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा कि एक पेड़ मां के नाम के साथ-साथ अपने जन्मदिन पर भी पौधारोपण के साथ उसकी सुरक्षा तथा देखरेख करने की अपील की, जिससे वह पौधा जीवित रहकर एक वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा यदि कोई पौधा नष्ट हो जाता है तो उसके स्थान पर दूसरा पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ का लक्ष्य रखा गया जिसके अंतर्गत जनपद के लक्ष्य को पूर्ण कर रहे हैं।

मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में 37 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं और हमारे मंडल में 94 लाख वृक्ष लगाए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर का 33 लाख 60000 का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है कि इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर अपनी बारिश से पौधे बचाने का आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प करें कि यहां से जाने के बाद फिर एक वृक्ष रोपण अवश्य करेंगे।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक राजपाल बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, आईआईए के राष्टÑीय सचिव कुश पुरी, नितिन चौधरी, ग्राम प्रधान अशोक राठी एवं सलमा को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पचांयत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी खतौली, उपायुक्त उद्योग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार-खतौली, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, आईआईए पदाधिकारीगण, पचांयतराज विभाग के अधिकारी, एनसीसी के कैडेट्स के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गितेश चन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन बाल कल्याण समिति के संस्थापक डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *