Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिले के सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा के निधन पर जताया शोक 

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन पर मुजफ्फरनगर के अनेक सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने सैफई पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के अंतिम दर्शन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिलकर शोक जताया।

उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह, नीटू, जिला सचिव फिरोज अख्तर द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *