Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिला सड़क सुरक्षा समिति की की बैठक संपन्न 

मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियन्ता /सचिव,जिला सडक सुरक्षा समिति, अनिल कुमार ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर 2024 की बैठक Zoom App के माध्यम से श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा स्कूल/कॉलेज के यातायात वाहनों की फिटनेस / रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक का लाईसेन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल / कॉलेज में जागरूकता कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में चैंकिंग कराकर बिना हेलमेट / नियम विरूद्ध वाहनों पर कार्यवाही करें। ई०-रिक्शा का रूट प्लान / नम्बरिंग के लिए आर०टी०ओ० को निर्देशित किया गया। जिससे शहर जाम-मुक्त हो सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा डग्गामार बस स्टैण्ड, अवैध टेक्सी स्टेण्ड को तत्काल बन्द करने, ओवर लोडिग, अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन / परिवहन, पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आर०टी०ओ०, अधिशासी अभियन्ता, पी०डब्लू०डी०, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर, एन०एच०ए०आई बागपत आदि अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए मिटिंग का समापन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *