मुजफ्फरनगर। आज गांधी कॉलोनी के गांधी वाटिका से मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला संयोजक ममता अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया यह नारी शक्ति वंदन रैली गांधी कॉलोनी नई मंडी द्वारकापुरी होते हुए अंसारी रोड शिव चौक टाउन हॉल चौक होते हुए वापसी गांधी कॉलोनी में संपन्न हुई।
इस नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर स्कूटी लेकर स्कूटी वंदन रैली महिलाओं के सम्मान में निकाल रही है मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को आरक्षण देने की पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में इस स्कूटी वंदन रैली का आह्वान किया है नारी वंदन स्कूटी रैली में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,स्कूटी रैली जिला संयोजक ममता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, समाजसेविका प्रेरणा मित्तल,समाजसेविका सोनिया लूथरा ,सभासद मनी पटपटिया सहित आयोजक विशाल गोयल, सोसाइटी चेयरमैन पवन छाबड़ा, बीजेपी कार्यालय प्रभारी पिंटू त्यागी, सहित सेकडो महिला व अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।


