Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त ने तैयारियों को लेकर बैठक की

*भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज का आयोजन रोहाना में*

मुजफ्फरनगर । रोहाना की इण्डियन पोटाॅश लिमिटेड में प्रस्तावित राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज से पूर्व एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन में जिला पंचायत सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

इस बैठक में आयोजित होने वाली भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज से पूर्व सभी विभागों से आपदा की स्थिति में उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों, उनके पास उपलब्ध संसाधनों, आपदा की स्थिति में सम्बन्धित सभी विभागों में आपस में समन्वय स्थापित करने आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि यह राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज सफल साबित होगी। उन्होनें बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगणों को उनके पास राहत एंव बचाव हेतु उपलब्ध सभी संसाधनों सहित प्रस्तावित राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होनें कहा कि आपदा की परिस्थिति से पूर्व यदि जागरूकता चलती रहे तो यह बडी सफलता हो सकती है। बैठक में एस0डी0एम0 सदर निकिता शर्मा, खतौली मोनालिसा जौहरी, बुढाना राजकुमार, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, बुढाना महेन्द्र यादव, पी0ए0सी0 के प्लाटून कमाण्डर सुभाष चन्द्र, जल निगम के अधीक्षण अभियन्ता अबु जैद, जिला पूर्ति अधिकारी राधवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, बी0डी0ओ0 बुढाना सतीश कुमार, राजीव कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 जितेन्द्र गुप्ता व राहत सहायक नासिर हुसैन मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *