Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। हर घर जल योजना को लेकर सदस्यों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदारों द्वारा सड़के खोद कर गड्ढे कर कर दिए गए हैं। ठेकेदारों ने सड़कें नहीं भरी। कई मुद्दों को लेकर सदस्यों ने एक्स ई एन से जवाब तलब किया।

बोर्ड बैठक में केबिनेट मंत्री अनिल कुमार, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप जिला पंचायत अधिकारी पवन गोयल व समस्त ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। 

जिला पंचायत सदस्य अमरकांत चीकू ने शुक्रताल में सन्त शिरोमणि रविदास घाट बनवाने की बड़ी मांग की और विधायक राजपाल बालियान के द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को बैठक में निरस्त कराया। अमरकांत व अन्य सदस्यों ने कहा सांसद व विधायक जिला पंचायत के फंड पर अतिक्रमण ना करें।

जिला पंचायत सदस्य का छोटा सा बजट होता है। विधायक का 5 करोड़ का सालाना बजट होता है। सांसद और विधायक अपने बजट से गांवों में कार्य कराएं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *