मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल में एक युवा मरीज की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी व परिजनों ने घटना के बाद हंगामा किया। 

बताया गया है कि शक्ति सैनी निवासी अलमासपुर उम्र 27 साल पीलिया से बीमार होने के कारण आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान लगभग 9:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों ने जिला चिकित्सालय में आकर हंगामा किया। पुलिस वालों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।
Author: Taja Report
Post Views: 12


