Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रतीर्थ स्थित गंगा घाट पर सफाई अभियान आरंभ

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुक्र तीर्थ स्थित गंगा घाट पर सफाई अभियान आरंभ किया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शुक्रतीर्थ क्षेत्र में गंगा घाट पर सफाई अभियान की शुरुआत की तथा शुक्रतीर्थ क्षेत्र मे चल रही विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों को विकास योजनाओ के समय से पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा परिक्र‌मा मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

शुक्रतीर्थ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह, उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार जानसठ, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, भोकरहेडी- जानसठ, खण्ड विकास अधिकारी मोरना उपास्थित रहे। सफाई अभियान के दौरान गंगा सेवा समिति शुक्रतीर्थ के पदाधिकारी भी मोजूद रहे।

जिलाधिकारी द्वारा शुकतीर्थ क्षेत्र मे गंगा घाट पर प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संस्कृत विद्यालय शुक्रतीर्थ मे पौधारोपण भी किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *