Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी के कार्यों की समीक्षा की गई

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज चकबंदी कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए बंदोबस्त अधिकारी सहित सभी चकबंदी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की चकबंदी से संबंधित लंबित मामलों/ वादों का निस्तारण शीघ्र किया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए चकबंदी से संबंधित कार्यों का इस तरह से कार्य करें कि जो व्यक्ति वास्तव में वह हकदार है उसका नाम अवश्य इसकी जांच करते हुए उसका नाम अंकित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने कार्यो में प्रगति लाते हुए चकबंदी कार्यों को ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए चकबंदी से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हुई है, संबंधित अधिकारी मौके पर गांव में जाकर जांच करते हुए उस समस्या का निस्तारण अवश्य कराएं,यदि कोई बड़ी समस्या आ रही है, तो संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निस्तारण अवश्य कराएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *