मुजफ्फरनगर! इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व मे आज नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को उनके कार्यालय पर बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, कुश पुरी, वाँयस चेयरमैन अमित गर्ग, मनीष भाटिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी उमेश गोयल, अमन गुप्ता, पीआरओ राज शाह और आचमन गोयल भी उपस्थित थे।
आईआईए ने श्री मिश्रा को उद्योग जगत की समस्याओं के लिए उनके समर्थन की अपेक्षा की। चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का आपसी परिचय कराया और उद्योग हित में सहयोग के लिए कहा, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही उद्योग जगत के साथ मीटिंग की इच्छा जताई। इस पर आईआईए ने श्री मिश्रा को अपनी आगामी मीटिंग में आमंत्रित किया, जिसमें उद्योग जगत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी।
आईआईए ने श्री मिश्रा की नियुक्ति पर बधाई दी और उनके सहयोग से उद्योग जगत की प्रगति की उम्मीद जताई।


