Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिम में हिन्दू लड़कियों को लव जेहाद में फंसाने व उनके धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। जिम में हिन्दू लड़कियों को लव जेहाद में फंसाने व उनके धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी फरीद को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

देहात कोतवाली के खड़ंजा फाल के पास हुई मुठभेड़, पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। नगर क्षेत्र के 5 जिम को किया सीज किया गया है मामले में 4 आरोपी पहले ही जेल जा चुके है।  मिर्जापुर जनपद में देहात कोतवाली थाना इलाके में धर्मांतरण को लेकर 2 अलग अलग केस दर्ज किया गया था। जिसमें 02 जिम मालिक व 02 जिम ट्रेनरों को गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संयुक्त टीम दबिश दे रही थी, आरोपी फरीद को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया । यह घटना तब हुई जब मुख्य आरोपी के खड़ंजा फाल में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीमों ने मौके पर दबिश दी तो गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में धर्मांतरण के मुख्य आरोपी फरीद अहमद पुत्र अशरफ अली निवासी पक्की सराय घंटाघर के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, जहां पर आरोपी फरीद का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से मुठभेड़ में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। दो युवतियों ने देहात कोतवाली में तहरीर दी थी कि कटरा, शहर, व देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित केजीएन 1,2,3 व आयरन फायर तथा बिफिट जिम के ट्रेनर ने उनको अपने प्रेम जाल में फंसाकर मतांतरण कराया। साथ ही ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवतियों की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज का चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आयरन फायर का मालिक फरीद फरार चल रहा था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *