Taja Report

जानिए मुजफ्फरनगर भाजपा पदाधिकारियों क्यों लगी केंद्रीय संगठन से लताड़

मुजफ्फरनगर । संगठन पर्व दूसरे मंडल में मनाने पर पदाधिकारियों को लगी फटकार, भाजपा सिसौली मंडल का कार्यक्रम शाहपुर में कर दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंडल स्तर पर बैठक कर संगठन पर्व मनाने के नाम पर खाना पूर्ति को लेकर बुढाना विधानसभा के पदाधिकरियों को फटकार लगी। तीन दिन पहले भाजपा के सिसौली मंडल की संगठन पर्व की बैठक शाहपुर में कर फोटो पार्टी पदाधिकारियों को भेज दी। पदाधिकरियों को जब संगठन पर्व सिसौली मंडल के स्थान पर शाहपुर में कर खानापूर्ति किया जाना मामला सामने आया तो प्रभारी व चुनाव अधिकारी सहित मंडल पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तो उसके बाद बुधवार को सिसौली में संगठन पर्व मनाया गया। पदाधिकारी भाजपा के संगठन के लिए कितना समर्पित है। कैसे फोटो सेशन चलाकर संगठन के लिए कार्य किया जा रहा है। कैसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। यह नजारा बुढाना विधानसभा में देखने को मिला। सिसौली मंडल की बैठक शाहपुर कस्बे में भाजपा के पूर्व प्रतिनिधियों के कहने पर एक पदाधिकारी के आवास पर कर खाना पूर्ति की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *