मुजफ्फरनगर । बीती रात्रि को समय लगभग 10.30-11.00 बजे थानाक्षेत्र नई मण्ड़ी स्थित जी.डी. गोयनका स्कूल के पास जानसठ से मुजफ्फरनगर आ रही एक सफारी कार न0- HR 0L 0046 जेसीबी से टकरा गयी। दुर्घटना के समय कार में 03 व्यक्ति सवार थे (1- अनुराग पुत्र अज्ञात निवासी झांसी 2- सतपाल पुत्र अज्ञात निवासी झांसी 3- राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर) जिनमे से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर थाना नई मण्ड़ी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहां तीसरे घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक से हटवाते हुए यातायात सुचारु रुप से चलवाया गया तथा जेसीबी को कब्जे मेें लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि मरने वाले रालोद विधायक चंदन चौहान के समर्थक थे। मतदान के बाद वापस लौट रहे थे।


