मुजफ्फरनगर । सिखेड़ा इलाके में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। लावारिस हालत में मिले शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।
बीती रात सिखेड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में kapil लिखा हुआ है। इसका एक्सीडेंट जानसठ हाइवे पर नंदी डेयरी के पास हुआ है। अगर किसी को जानकारी हो तो थाना सिखेड़ा को अवगत कराएं।
Author: Taja Report
Views: 24


