जानसठ । जानसठ तहसील के सामने 20 साल पहले हाईवे का निर्माण हुआ था। 1 साल पहले हाईवे को फोन लेन सरकार द्वारा किया गया। जानसठ तहसील के सामने जानसठ कस्बे की सारी आबादी निवास करती है वह जानसठ तहसील में कार्य कराने के लिए आने वाले व्यक्तियों को भी तहसील के सामने वकीलों के पास जाना पड़ता है जिस कारण अनेक दुर्घटनाएं सड़क पार करते हुए हो जाती है व जानसठ तहसील के वकीलों को व जानसठ तहसील के निवासियों को काफी परेशानी का सामना सड़क पार करते हुए करना पड़ता है। 20 साल से जानसठ तहसील की जनता व जानसठ तहसील के वकील लगातार हाईवे पर तहसील में जाने के लिए पुल निर्माण की मांग करते रहे हैं। लेकिन 20 साल से कोई जनप्रतिनिधि या कोई प्रशासनिक अधिकारी इस मांग को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई। जिस कारण यह जन समस्या 20 साल से लगातार बनी हुई है। इस संबंध में शशि सैनी अध्यक्ष बार जानसठ व उपाध्यक्ष अनुज कंसल व राहुल गोयल एडवोकेट माननीय विधायक मिथलेश पाल जी से मिले और उनके सामने यह समस्या रखी। विधायक मिथिलेश पाल जी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर व NHAI के अधिकारियों से बात की। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को विधायक जी द्वारा स्पष्ट किया गया की पुल निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराकर जनता की समस्या हल करवाई जाए। आज दिनांक 26/6/2025 को विधायक मिथिलेश पाल जी के आदेश व निर्देशानुसार राहुल गोयल एडवोकेट जिलाधिकारी से मिले वह विधायक जी द्वारा लिखा गया पत्र जिलाधिकारी को दिया वह जिलाधिकारी महोदय को सारी समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा पुल निर्माण पर सहमति दी गई वह NHAI के अधिकारियों को तत्काल पुल निर्माण के लिए पत्र जारी किया गया।


