मुजफ्फरनगर । रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो निकाला। जाट बाहुल्य वाले लालूखेड़ी से भोकरहेड़ी तक चलने वाले रोड शो में जयंत के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान पूर्व मंत्री योगराज सिंह व रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद रहे । इस दौरान उनका तमाम स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर लोकसभा व बिजनौर लोकसभा में निकाले गए रोड शो में भाकियू की तर्ज पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार देखने को मिली। जयंत चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
Author: Taja Report
Views: 33


