बागपत। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की मुस्लिम युवक के साथ शादी के बाद भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्राण्ड नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि जल्दी ही मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी।
अनेक बार विवादित बयानों के लिए चर्चित साध्वी प्राची ने बागपत जिले में एक कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने कहा है कि मोनालिसा के साथ निकिता तोमर हत्याकांड जैसी घटना होगी, हो सकता है कि उसकी लाश भी फ्रिज में मिले। भाजपा नेत्री साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि फरमान अगर हिंदू बनकर शादी करता तो हम उसका स्वागत करते लेकिन उसने मोनालिसा के साथ ‘लव जिहाद’ किया है। बकौल साध्वी प्राची- मोनालिसा मीडिया को बेटी है, उसे ना तो ‘लव जिहाद’ की जानकारी है और ना मदरसों की ट्रेनिंग का ज्ञान है। साध्वी प्राची ने दावा किया कि मोनालिसा के साथ जल्द ही फरेब होगा और जब वह कमाना बंद कर देगी, तो उसकी लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी। साध्वी ने आशंका जताई कि मोनालिसा का हश्र भी निकिता तोमर हत्याकांड या श्रद्धा मर्डर केस जैसा हो सकता है और उसकी बॉडी फ्रिज में मिल सकती है। उन्होंने इस रिश्ते को ‘लव जिहाद’ बताते हुए कहा कि फरमान को हिंदू बनकर शादी करनी चाहिए थी।ज्ञात हो कि बागपत जिले में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ मोनालिसा ने केरल में शादी कर ली है।