Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जयंत रोड शो पार्ट टू: चंदन चौहान और अनिल कुमार रहे जयंत के साथ


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज ताबड़तोड़ रोड शो किया। लालू खेड़ी से शुरू हुआ यह रोड शो जब भोपा की ओर बढ़ा तो इसमें जोश बढ़ता चला गया । भोपा क्षेत्र में इस रोड शो की कमान बिजनौर क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के हाथ में रही। पहले दौर में जयंत के साथ जहां संजीव बालियान दिखाई दिए वहीं दूसरे दौर में चंदन चौहान के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार इस रोड शो में जयंत चौधरी के साथ नजर आए। रास्ते में तमाम स्थानों पर इस रोड शो का जोरदार स्वागत किया गया। जयंत चौधरी ने अपने भाषण में गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश और देश को एक ताकतवर सरकार की जरूरत है जो एनडीए गठबंधन ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत सोच समझकर उन्होंने एनडीए के साथ आने का फैसला किया है और यह गठबंधन भविष्य में एक बड़ी मजबूत सरकार देगा और देश में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने रालोद और भाजपा समर्थकों में मतभेदों की बात से इंकार किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *