मुजफ्फरनगर । किसान मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह समेत तमाम लोगों को भारत रत्न की उपाधि आज राष्ट्रपति ने प्रदान की। जयंत चौधरी ने चौधरी साहब यह उपाधि प्राप्त की। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रदान की।
सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की चौधरी चरण सिंह ने भारत में किसान एवं मजदूर के जीवन स्तर को ऊपर उठने के लिए उल्लेखना कार्य किया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश में राजनीतिकरण के कारण उन्हें भारत रत्न मिलने में इतने वर्ष लगे ।मैं देश के किसानो को इसके लिए बधाई देता हूं ।

