मुजफ्फरनगर । बिलासपुर में जमीनी रंजिश के चलते सगे भाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई।
थाना नई मण्डी पुलिस को ग्राम बिलासपुर में प्रथम पक्ष कालूराम पुत्र संतराम व द्वितीय पक्ष बूटाराम पुत्र संतराम में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट तथा कालूराम पक्ष द्वारा बूटाराम उपरोक्त पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर दौराने उपचार घायल बूटाराम उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । वर्तमान थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पैसों के लेन देन पर युवक का कत्ल
एक अन्य मामले में थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अजय निरवाल पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लालूखेड़ी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को 1. अश्वनी, 2. कपिल पुत्रगण कुबेरदत्त शर्मा,3. निश्चल उर्फ शिवम पुत्र कपिल निवासीगण लालूखेड़ी थाना तितावी,मुजफ्फरनगर द्वारा पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू मार दिया गया। सूचना पर PRV व थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान अजय उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। थाना तितावी पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है तथा अभियुक्त अश्विनी उपरोक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की करते हुए पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


