Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जब तक हृदय में राम का जन्म नहीं तब तक दुख दूर नहीं होता – शिव कुमार मिश्र

भंडूरा । मुज़फ्फरनगर के गांव भंडुरा के चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है ।

आज कथा के यजमान जुगेंदर सिंह काका मास्टर जी, सुनील, सुदेश कुमार और करतार सिंह रहे। राम कथा काका मास्टर जी व समस्त ग्राम वासीयो के सहयोग से पंडित शिव कुमार मिश्र के मुखारविंद से चल रही हैं।

श्रीराम कथा में राम जन्मोत्सव के समय कथा व्यास शिवकुमार मिश्र ने राम जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए सभी भक्तों को उपदेश दिया की जब तक हृदय में राम का जन्म नहीं होता तब तक जीव का दुख दूर नहीं होता । इस शुभ अवसर पर कथा व्यास पंडित शिव कुमार मिश्र ने एक सुंदर अलख जगाई की घर-घर रामचरित मानस पहुचाई जाए। उन्होंने श्रीराम कथा के शुभ अवसर पर श्रोताओं को रामचरितमानस ग्रंथ अर्पित करने का मन बनाया तो सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। श्रीरामचरितमानस ग्रंथ को दान करने वाले सहयोगीयो की लाइन लग गई जिसमे सर्वश्री राहुल सिंघल जी मुजफ्फरनगर, मयंक सिंघल मुजफ्फरनगर, ममता शर्मा गाजियाबाद, सौरव वत्स मुजफ्फरनगर, सुबोध वत्स मुजफ्फरनगर, अवनीश मुजफ्फरनगर और पवन कुमार गोयल अध्यक्ष आईआईए मुजफ्फरनगर का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *