मुजफ्फरनगर । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पँवार के आवास पर की गई। इसकी अध्यक्षता आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री के द्वारा की गई जिसमे जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी मे 51पदाधिकारी की घोषणा की गई उसके पश्चात आगामी 11जुलाई को होने वाले देशव्यापी धरने की कार्य योजना तैयार की।
11जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर *जनसंख्या नियंत्रण क़ानून* लागू करने की मांग को लेकर मुज़्ज़फ़्फ़रनगर जिला अधिकारी कार्यालय पर होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए समस्त जनपद वासियो से समर्थन करने की अपील की ओर बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया धरने को सफल बनाने के लिए तैयारी मे जुट जाए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पँवार ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी जिला संयोजक लोकेन्द्र कुमार, जिला महासचिव अंजेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष आचार्य अजय कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, बौद्धिक प्रमुख अरविन्द गौतम, जिला सहसंयोजक विनोद सिंह, जिला सचिव आनंद पाल, जिला सचिव मोनू प्रजापति, जिला सहसंयोजक ओमपाल, सोनू पाल जिला सदस्य, संजय प्रजापति, प्रदीप शर्मा, सुबोध वर्मा, मनोज नागौरिया, आदेश शर्मा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


